Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी कायम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 3980 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 3650 रुपये बढ़ी है। 30 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 129970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,169.88 डॉलर प्रति औंस है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है...
