Get App

Gold Price Today: करवाचौथ से एक दिन पहले सोना हुआ और महंगा, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक इस हाई पर भाव

Gold Price Today: सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 500 रुपये गिरा था। चांदी 4000 रुपये टूटी थी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 7:44 AM
Gold Price Today: करवाचौथ से एक दिन पहले सोना हुआ और महंगा, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक इस हाई पर भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,055.14 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में 28 अक्टूबर को तेजी है। सुबह के वक्त कई शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 500 रुपये गिरा था। डॉलर में मजबूती और वैश्विक बाजारों में कीमतों में नरमी, घरेलू बाजार में सोने की कीमतें कमजोर होने का प्रमुख कारण रहे। निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,055.14 डॉलर प्रति औंस पर है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 28 अक्टूबर को होने वाली मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर की मीटिंग में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बेंचमार्क ब्याज दरों को 0.25 प्रतिशत बढ़ाया था।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें