Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 27 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 140180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में भी कीमत 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर है। इस साल घरेलू बाजार में अब तक सोना 80.24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। आगे और तेजी की उम्मीद है। कई एनालिस्ट्स ने अगले साल भी गोल्ड में तेजी जारी रहने का अनुमान जताया है।आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...
