Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में फिर से तेजी दिख रही है। 24 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक जोखिमों के बरकरार रहने, अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख और मजबूत निवेश मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।
