Get App

Gold Price Today: सोने की चमक और बढ़ी, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव चढ़कर ₹162110 पर; चांदी भी तेज

Gold Price Today: एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी आने की गुंजाइश दिख रही है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें की जा रही हैं। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 8:10 AM
Gold Price Today: सोने की चमक और बढ़ी, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव चढ़कर ₹162110 पर; चांदी भी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुका है।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। 27 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुका है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें