Gold Rate Today In India: आज शनिवार 31 अगस्त 2024 को सोना सस्ता हुआ है। अगस्त महीने के आखिरी दिन 10 ग्राम सोने के भाव में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट गो्ल्ड रेट 72,200 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड रेट 67,100 और 18 कैरेट गोल्ड रेट 54,800 रुपये के आसापास कारोबार कर रहा है। अगर आप भी घर की शादी के लिए गोल्ड ज्वैलरी या इन्वेस्टमेंट के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये सोना खरीदने का बेस्ट टाइम हो सकता है। त्योहारों से पहले सोने के दाम में करेक्शन आया है। ऐसे में त्योहार से पहले गोल्ड खरीदने के लिए ये प्राइस और टाइम हो सकता है।
