Gold Price: मंगलवार 12 नवंबर को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो नवंबर के अंत तक सोने का भाव 75,000 रुपये तक आ सकता है। निवेशक महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक डेटा और फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं। स्पॉट गोल्ड 0.1% गिरकर $2,617.15 प्रति औंस पर आ गया, जो 10 अक्टूबर के बाद का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में मामूली बढ़त देखी गई, जो 0.2% बढ़कर $2,623.30 प्रति औंस हो गया।
