सोना अपने ऑल टाइम हाई भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से 7000 रुपये नीचे आ चुका है। शुक्रवार, 2 मई को MCX पर सोने की कीमत लगभग 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 22 अप्रैल 2025 को यह 1,00,484 रुपये पर पहुंच गई थी। स्पॉट गोल्ड यानि सोने के हाजिर भाव की बात करें तो दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2 मई को 1,080 रुपये बढ़कर 96,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,830 रुपये टूटकर 95,720 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।
