Gold Silver Rate: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 150 रुपये की तेजी के साथ 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
