Get App

Gold Rate Today: आज फिर सोना हुआ सस्ता, मंगलवार 24 जून को ये रहा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ईरान-इजरायल सीजफायर की खबरों के बीच सोने के दाम कम होने लगे हैं। आज 24 जून 2025 मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 9:11 AM
Gold Rate Today: आज फिर सोना हुआ सस्ता, मंगलवार 24 जून को ये रहा गोल्ड रेट
Gold Rate Today: आज 24 जून को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ईरान-इजरायल सीजफायर की खबरों के बीच सोने के दाम कम होने लगे हैं। आज 24 जून 2025 मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 92,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी कल के भाव पर ही कारोबार कर ही है। जानें मंगलवार 24 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।

दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी में 24 जून 2025 को सोने का भाव 

मंगलवार 24 जून को सोने की कीमतों में कल की तुलना में गिरावट आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 92,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 92,440 1,00,830
चेन्नई 92,290 1,00,680
मुंबई 92,290 1,00,680
कोलकाता 92,290 1,00,680
जयपुर 92,440 1,00,830
नोएडा 92,440 1,00,830
गाजियाबाद  92,440 1,00,830
लखनऊ 92,440 1,00,830
बंगलुरु 92,290 1,00,680
पटना 92,290 1,00,680

चांदी की कीमत - 24 जून 2025

सब समाचार

+ और भी पढ़ें