Gold Rate Today: आज सोने का भाव हरे निशान पर खुला है। लगातार चार दिन सोने के भाव में गिरावट आने के बाद इसमें आज तेजी नजर आई है। कल सोने का भाव अपने एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। आज 10 ग्राम सोने के भाव में 1200 रुपये की बढ़त है। गोल्ड अपने 1,00,000 रुपये के पीक लेवल से करीब 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव 95,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,200 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज शुक्रवार 16 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।