Get App

सोने की कीमत में 500 और चांदी में 1,000 की गिरावट, जानें क्यों आई सोने के भाव में गिरावट

Gold Rate Today: देश की राजधानी दिल्ली और अन्य प्रमुख बाजारों में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत नीचे आई, जबकि चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट दर्ज की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2025 पर 10:48 PM
सोने की कीमत में 500 और चांदी में 1,000 की गिरावट, जानें क्यों आई सोने के भाव में गिरावट
Gold Rate Today: देश की राजधानी दिल्ली और अन्य प्रमुख बाजारों में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

Gold Rate Today: देश की राजधानी दिल्ली और अन्य प्रमुख बाजारों में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत नीचे आई, जबकि चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 500 रुपये सस्ता होकर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले यानी मंगलवार को यह 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 घटकर 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जो मंगलवार को 98,800 रुपये थी। चांदी भी 1,000 गिरकर 1,11,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को इसका भाव 1,12,000 रुपये था।

इंदौर में भी सोना और चांदी सस्ते

इंदौर के स्थानीय बाजार में भी कीमतों में गिरावट देखी गई। यहां सोने की कीमत 100 कम होकर 97,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी 1,11,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के सिक्के की कीमत 1,200 रुपये प्रति नग रही।

क्यों गिरे सोने-चांदी के भाव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें