गोल्ड में 26 अगस्त को तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड का भाव 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व के सितंबर में इंटरेस्ट रेट घटाने की उम्मीद से गोल्ड की चमक बढ़ी है। 23 अगस्त को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अगले महीने इंटरेस्ट रेट में कमी के अनुमान पर मुहर लगा दी। इससे डॉलर गिरकर 13 महीने के अपने निचले स्तर पर आ गया, जबकि गोल्ड में उछाल देखने को मिला।
