Get App

Gold Rate Today: दिल्ली में 250 रुपये महंगा हुआ सोना, चेक करें गोल्ड का भाव

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मेटल की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 2:19 PM
Gold Rate Today: दिल्ली में 250 रुपये महंगा हुआ सोना, चेक करें गोल्ड का भाव
Gold Rate: आज सोने के भाव में तेजी रही।

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मेटल की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये के उछाल के साथ 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जो पिछले बंद भाव से 250 रुपये की बढ़त है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,169 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 9 डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि डॉलर में गिरावट और सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण सोने की कीमतें हाल के निचले स्तर से उबर गईं और गुरुवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र के दौरान ऊंची हो गईं। चांदी भी बढ़कर 24.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले कारोबार में यह 24.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान में बुनियादी मुद्रा करेंसी और जिंस के एसोसिएट उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक सोने की कीमतों की दिशा जानने के लिए आज के उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI), साप्ताहिक नौकरी के आंकड़ों और खुदरा बिक्री जैसे अमेरिकी आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था की सेहत और अमेरिकी मौद्रिक नीति में संभावित बदलावों के बारे में अधिक जानकारी के लिए निवेशक इन संकेतकों पर बारीकी से नजर रखे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें