Get App

Gold Rate Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरा सोना, क्या आगे और गिरावट आने वाली है?

गोल्ड के लिए साल 2025 अच्छा है। इस साल दो महीने से कम समय में गोल्ड ने 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों की दिलचस्पी गोल्ड में बढ़ी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में टैरिफ वॉर बढ़ने की आशंका से गोल्ड की चमक बने रहने की उम्मीद है

Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 2:17 PM
Gold Rate Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरा सोना, क्या आगे और गिरावट आने वाली है?
स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी गिरकर 2,895.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 11 फरवरी को यह 2,942 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।

गोल्ड में 12 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया है। इसकी वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान को माना जा रहा है। उन्होंने इंटरेस्ट रेट में जल्द कमी की संभावना खारिज कर दी है। अब इनवेस्टर्स की नजरें अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा पर है। 12 फरवरी को अमेरिका में इनफ्लेशन का डेटा आने वाला है। स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी गिरकर 2,895.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 11 फरवरी को यह 2,942 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।

घरेलू बाजार में भी गोल्ड में नरमी

इधर, इंडिया में भी सोने (Gold) में नरमी देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचर्स 499 रुपये यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 85,024 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। इंडिया के बड़े शहरों में भी गोल्ड पर दबाव देखने को मिला। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 710 रुपये की कमजोरी के साथ 86,670 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में गिरावट की वजह मुनाफावसूली भी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि पिछले 4-6 हफ्तों में गोल्ड में शानदार तेजी आई है।

अमेरिका में इनफ्लेशन का असर गोल्ड पर पड़ेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें