Gold Rate Today In India: देश में रविवार, 26 मई को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं है। कीमत पहले के स्तर पर ही बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,590 रुपये पर स्थिर है। वहीं मुंबई में कीमत 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
