Get App

Gold rate today: क्या गोल्ड सच में निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प है?

आम तौर पर इनवेस्टर्स तब किसी एसेट को खरीदना चाहते हैं जब उसकी कीमतें चढ़ रही होती हैं। स्टॉक मार्केट्स में बुल रन के दौरान भी यह चीज देखने को मिलती है। शेयरों में कुछ खास सेक्टर में भी यह बात देखने को मिलती है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 06, 2025 पर 10:47 AM
Gold rate today: क्या गोल्ड सच में निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प है?
करीब दो हफ्ते पहले गोल्ड 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया था।

मेरे एक दोस्त ने हाल में पूछा कि क्या उसे गोल्ड खरीदना चाहिए। यह सवाल उसने तब पूछा जब सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर हैं। करीब दो हफ्ते पहले गोल्ड 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया था। लेकिन, यह सोने में निवेश करने का सबसे खराब समय है।

आम तौर पर इनवेस्टर्स तब किसी एसेट को खरीदना चाहते हैं जब उसकी कीमतें चढ़ रही होती हैं। स्टॉक मार्केट्स में बुल रन के दौरान भी यह चीज देखने को मिलती है। शेयरों में कुछ खास सेक्टर में भी यह बात देखने को मिलती है। कुछ समय पहले हमने देखा था कि कैसे इनवेस्टर्स पीएसयू और डिफेंस स्टॉक्स के पीछे भाग रहे थे। ऐसी ही स्थिति मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिली थी, जब निवेशक इनमें ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे।

अब यह बात गोल्ड में देखने को मिल रही है।

इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि शेयरों में पैसे लगाना निवेश के लिहाज से अच्छा है। लेकिन, जब बात सोने की होती है तो मामला थोड़ा अलग हो जाता है। कुछ वजहों से सोने में निवेश को लेकर एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय रही है। मेरे कहने का मतलब यह नहीं है कि आपको गोल्ड नहीं खरीदना चाहिए। मैं सिर्फ यह चाहती हूं कि गोल्ड में इनवेस्ट करने से पहले कुछ बातें आपके दिमाग में स्पष्ट होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें