Get App

Gold Rate Today: सावन के महीने में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 17 जुलाई का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: भोलेनाथ के महीने सावन में सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। सोने का भाव गुरुवार 17 जुलाई 2025 को 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के बड़े बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 91,000 के ऊपर ही कारोबार कर रहा है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 8:14 AM
Gold Rate Today: सावन के महीने में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 17 जुलाई का गोल्ड रेट
Gold Rate Today: आज 17 जुलाई को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: भोलेनाथ के महीने सावन में सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। सोने का भाव गुरुवार 17 जुलाई 2025 को 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के बड़े बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 91,000 के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 1,13,900 रुपये पर है। चांदी भी आज 100 रुपये तक सस्ती हुई है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।

सोने का रेट गिरने के पीछे ये हैं दो मुख्य कारण

स्टॉकिस्टों की बिकवाली

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक हाल ही में सोने की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण स्टॉकिस्टों द्वारा की जा रही भारी बिकवाली है। बाजार में जब डीलर और होलसेल कारोबारी बड़ी मात्रा में सोना बेचने लगते हैं, तो मांग की तुलना में सप्लाई अधिक हो जाती है, जिससे कीमत नीचे आई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें