Get App

Gold Rates Today: गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब, आखिर सोने में तेजी जारी रहने की क्या है वजह

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 17 अक्टूबर को 510 रुपये चढ़कर 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 470 रुये के उछाल के साथ 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड का भाव 0.3 फीसदी चढ़कर 2,682,14 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 3:46 PM
Gold Rates Today: गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब, आखिर सोने में तेजी जारी रहने की क्या है वजह
सोने ने 28 सितंबर को ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया था, जब इसका प्राइस 2,685.42 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया था।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी जारी है। सोने पर विदेशी खबरों के साथ ही घरेलू बाजार में त्योहारी मांग का असर दिख रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 17 अक्टूबर को 510 रुपये चढ़कर 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 470 रुये के उछाल के साथ 71,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस महीने के आखिर में धनतेरस और दिवाली है। दोनों त्योहारों पर सोने की खरीदारी शुभ माना जाता है।

अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी के अनुमान से गोल्ड को सपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का भाव अपने ऑल-टाइम हाई के करीब चल रहा है। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के एक बार और इंटरेस्ट रेट में कमी करने का अनुमान है। इन दोनों का असर गोल्ड की कीमतों पर दिख रहा है। 17 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड का भाव 0.3 फीसदी चढ़कर 2,682,14 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 2,697 डॉलर प्रति औंस था।

26 सितंबर को गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें