Gold Price : सोने की कीमत में आज 4 अप्रैल को जबरदस्त उछाल आया है और इसने नई ऊंचाई को छू लिया। आज सोने की कीमतें 2300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चली गईं। आज लगातार 8वें दिन सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। दरअसल, उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व 2024 में दरों में कटौती करेगा। वहीं, केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की मजबूत डिमांड बने रहने की उम्मीद है। इस अनुमान के बीच सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत ने आज 2304.96 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर को छू लिया।