Gold-Silver Fall: सोने और चांदी में 17 फरवरी को देश और विदेश में गिरावट आई। सोना की कीमत एक हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई। इधर, इंडिया में भी गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में इनवेस्टर्स को दोनों कीमती मेटल्स की कीमतों के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। इस बीच, एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने और चांदी के फंडामेंटल्स स्ट्रॉन्ग हैं। सवाल है कि अगर दोनों के फंडामेंटल्स स्ट्रॉन्ग हैं तो कीमतें क्यों गिर रही हैं?
