Get App

Gold Price: आज गोल्ड और सिल्वर में आई जबरदस्त तेजी, एक दिन में इतने बढ़ गए दाम

Gold Silver Price Today 13 March 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई। सोने का भाव 56,700 के ऊपर आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 1,079 रुपये चढ़कर 56,748 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 55,669 रुपये पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 12:48 PM
Gold Price: आज गोल्ड और सिल्वर में आई जबरदस्त तेजी, एक दिन में इतने बढ़ गए दाम
दिल्ली में सोने का भाव 56,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today 13 March 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई। सोने का भाव 56,700 के ऊपर आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 1,079 रुपये चढ़कर 56,748 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 55,669 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी तेजी रही। सिल्वर का रेट आज 1,639 रुपये चढ़कर 66,430 रुपये पर आ गया। बीते शुक्रवार की शाम को सिल्वर का रेट 63,430 रुपये पर बंद हुआ था।

56,700 रुपये के ऊपर गोल्ड  

गोल्ड की कीमत आज 13 मार्च को  55,748 रुपये पर कारोबार करती नजर आई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 51,981 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।

IBJA पर सोने-चांदी का  रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें