Gold Silver Price Today 1st November 2022: सोने-चांदी के भाव में आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी नरमी रही। इस महीने शादी का सीजन भी शुरू होने वाला है ऐसे में गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है क्योंकि गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,200 रुपये कम पर कारोबार कर रहा है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,400 रुपये के आसपास आ गया है। आज 10 ग्राम सोने का भाव लगभग फ्लैट रहा। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
