Get App

Gold Silver Price: 55000 हो जाएगा सोना? गोल्ड प्राइस में आई तेजी, घर में है शादी तो पहले चेक कर लें रेट

Gold Silver Price Today 14th December 2022: अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का भाव जान लें। गोल्ड का रेट आज 54,400 रुपये के पार चला गया है। ऐसे में निवेशकों को उम्मीद है कि गोल्ड जल्द 55,000 रुपये के लेवल को छू सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 2:10 PM
Gold Silver Price: 55000 हो जाएगा सोना? गोल्ड प्राइस में आई तेजी, घर में है शादी तो पहले चेक कर लें रेट
Gold Silver Rate: सोना जल्द 55,000 रुपये के भाव पर आ सकता है।

Gold Silver Price Today 14th December 2022: अगर आपके घर में भी शादी है और गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप पहले आज का सोने का भाव जान लें। गोल्ड का रेट आज 54,400 रुपये के पार चला गया है। ऐसे में निवेशकों को उम्मीद है कि गोल्ड जल्द 55,000 रुपये के लेवल को छू सकता है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 54,462 रुपये पर खुला। वहीं, 1 किलोग्राम सिल्वर का रेट 68,000 रुपये के करीब आ गया है।

आज सिल्वर और गोल्ड में रही तेजी   

कल मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 54,030 रुपये पर बंद हुआ था और आज फिर इसमें तेजी आई और गोल्ड 54,462 रुपये के दाम पर आ गया है। गोल्ड 432 रुपये चढ़ा है। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,100 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 396 रुपये महंगा होकर 49,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

IBJA पर आज 14 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें