Gold Silver Price Today 28th November 2022: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव फ्लैट रहा। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 13 रुपये चढ़ा। हालांकि, चांदी के रेट में नरमी नजर आई। एक किलोग्राम चांदी का रेट 384 रुपये कम होकर 61,445 रुपये के भाव पर आ गया। गोल्ड पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। गोल्ड में ऐसा ट्रेंड अगले एक महीने तक रहने वाला है।
