Gold Rate Today: सोने में जारी लगातार तेजी पर आज थोड़ा ब्रेक लगा। देश के ज्यादातर शहरों में सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 74,270 रुपये और चेन्नई में गोल्ड का का रेट 74,940 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में 20 से 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी का रेट 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के बावजूद देश में इनकी कीमत पीक लेवल पर बनी हुई हैं।
