Get App

Gold: वर्ल्ड गोल्ड मार्केट में भारत की 15% है हिस्सेदारी, RBI के पास इतना है सोना

Gold Trends: ग्लोबल गोल्ड मार्केट में भारत की हिस्सेदारी 15 फीसदी है। यह रिपोर्ट DSP म्यूचुअल फंड ने जुलाई 2025 में जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय दुनिया का सोने का बाजार लगभग 23 ट्रिलियन डॉलर करीब 1,915 लाख करोड़ रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 12:52 PM
Gold: वर्ल्ड गोल्ड मार्केट में भारत की 15% है हिस्सेदारी, RBI के पास इतना है सोना
Gold Trends: ग्लोबल गोल्ड मार्केट में भारत की हिस्सेदारी 15 फीसदी है।

Gold Trends: ग्लोबल गोल्ड मार्केट में भारत की हिस्सेदारी 15 फीसदी है। यह रिपोर्ट DSP म्यूचुअल फंड ने जुलाई 2025 में जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस समय दुनिया का सोने का बाजार लगभग 23 ट्रिलियन डॉलर करीब 1,915 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, दुनिया के फॉरेक्स रिजर्व यानी विदेशी मुद्रा भंडार की कुल वैल्यू लगभग 12.5 ट्रिलियन डॉलर है।

क्या है सोने की बढ़ती मांग का कारण?

रिपोर्ट के मुताबिक आज तक जितना भी सोना निकाला गया है, उसमें से 65% सोना गहनों के रूप में मौजूद है। अगर दुनिया के केंद्रीय बैंक अपने कुल ग्लोबर करेंसी रिजर्व का सिर्फ 5% हिस्सा भी सोने में बदल दें, तो इसकी कीमत में भारी और लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन रिपोर्ट यह भी कहती है कि बाज़ार में इतनी बड़ी क्वांटिटी में सोना मौजूद नहीं है, जिससे इतनी डिमांड को पूरा किया जा सके। यानी मांग बढ़ेगी लेकिन सप्लाई लिमिटेड रहेगी। इससे कीमतें और ऊपर जा सकती है।

डॉलर से हटती जा रही है नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें