Get App

साल 2026 में 159000 रुपये होगा 10 ग्राम गोल्ड का रेट, सोना 20% देगा रिटर्न

सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी का दौर लौट आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर तीन हफ्ते के ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। अगर रिपोर्ट्स की माने तो साल 2026 में सोने का भाव 5000 डॉलर प्रति औंस जा सकता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 5:31 PM
साल 2026 में 159000 रुपये होगा 10 ग्राम गोल्ड का रेट, सोना 20% देगा रिटर्न
सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी का दौर लौट आया है।

सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी का दौर लौट आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर तीन हफ्ते के ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। अगर रिपोर्ट्स की माने तो साल 2026 में सोने का भाव 5000 डॉलर प्रति औंस जा सकता है। यानी, अगर 10 ग्राम सोने की कीमत साल 2026 में 1,59,000 रुपये तक जा सकता है। साल 2026 में सोना 20 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने की उम्मीद से आर्थिक डेटा फिर से जारी होंगे, जो स्लोडाउन को वैरिफाई कर सकते हैं। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है। यही सोने की कीमतों को ऊपर ले जाने का काम करेगा।

क्या कह रहे हैं मौजूदा भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex Gold Futures (दिसंबर डिलीवरी) 0.45% बढ़कर $4,140.75 प्रति औंस पर पहुंच गया।Silver Futures भी 0.08% बढ़कर $50.35 प्रति औंस पर पहुंचा। भारत में मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,23,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,13,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 1,57,100 रुपये प्रति किलो पर है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें