इंडिया में अमीर लोगों की दिलचस्पी विदेश में रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने में बढ़ रही है। बड़ी संख्या में इंडिया के अमीर लोगों ने लंदन में प्रॉपर्टी में निवेश किया है। हाल में यूनाइटेड किंग्डम ने अपने गोल्डन वीजा प्रोग्राम को खत्म कर दिया है। विदेश में प्रॉपर्टी में इंडियन लोगों के निवेश करने की कई वजहें हैं। इनमें ग्लोबल एक्सेस, एसेट डायवर्सिफिकेशन, बेहतर लाइफ स्टाइल का ऑप्शन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्ट्रेटेजिक प्लानिंग शामिल है।
