अगर आप गूगल पे से बिजली, गैस या पानी का बिल भरते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अब गूगल पे इन सब के रिचार्ज के लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। गूगल पे ने अब यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर सुविधा शुल्क लेना शुरू कर दिया है। पहले छोटे ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं था, लेकिन अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 0.5% से 1% तक का चार्ज और जीएसटी भी देना होगा। हालांकि, अगर आप यूपीआई के जरिए सीधे बैंक खाते से भुगतान करते हैं तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
