Get App

खुशखबरी! सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी सैलरी, सरकार ने दिया खास निर्देश

सरकार ने पब्लिक सेक्टर बैंकों को 13वें वेज सेटलमेंट की बातचीत जल्द शुरू कर एक साल में पूरा करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद है कि सैलरी बढ़ोतरी समय पर लागू हो और कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 3:08 PM
खुशखबरी! सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी सैलरी, सरकार ने दिया खास निर्देश
वेज सेटलमेंट का सीधा फायदा पब्लिक सेक्टर बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलता है।

सरकार चाहती है कि पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने से जुड़ी अगली प्रक्रिया में देरी न करें। इसके लिए बैंकों से कहा गया है कि वे 13वें बाइ-पार्टाइट सेटलमेंट पर बातचीत जल्द शुरू करें और इसे एक साल के भीतर पूरा कर लें।

इसका मकसद है कि 1 नवंबर 2027 से लागू होने वाला वेज रिवीजन समय पर लागू हो जाए और कर्मचारियों को इंतजार या अनिश्चितता का सामना न करना पड़े।

13वें वेज सेटलमेंट की तैयारी

आम तौर पर PSBs और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस हर पांच साल में अपने कर्मचारियों की सैलरी रिवाइज करते हैं। इनमें इंश्योरेंस कंपनियां भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, सरकारी बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अगला वेज रिवीजन 1 नवंबर 2027 से लागू होना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें