लोगों में पेट (Pet) रखने का चलन बढ़ रहा है। साथ ही पेट के काटने के कई हादसे भी सामने आ रहे हैं। लखनऊ, नोएडा सहित कई जगहों से ऐसी खबरें आई हैं, जिसमें पेट ने लोगों पर हमला किए हैं। इस वजह से पेट की ज्यादा देखरेख की जरूरत महसूस की जा रही है। इससे पेट से जुड़े उत्पादों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। पेट के फूड से लेकर उनके लिए मेडिकल सुविधाओं का बाजार बढ़ रहा है। अब जनरल इंश्योरेंस कंपनियां भी इस मौके का लाभ उठाने के लिए आगे आ रही हैं।
