Get App

HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत! कम हो जाएगी होम लोन की किश्त

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। HDFC Bank ने लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया है। बैंक ने सिर्फ 2 साल के पीरियड को छोड़कर बाकि सभी पीरियड पर ब्याज दरें 0.05 फीसदी घटा दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2025 पर 6:22 PM
HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत! कम हो जाएगी होम लोन की किश्त
HDFC Bank ने MCLR घटा दिया है।

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। HDFC Bank ने लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया है। बैंक ने सिर्फ 2 साल के पीरियड को छोड़कर बाकि सभी पीरियड पर ब्याज दरें 0.05 फीसदी घटा दी है। MCLR सीधे तौर पर लोन की दरों से जुड़ा होता है। बैंक कोई भी लोन MCLR की दरों से कम में होम लोन या कार लोन नहीं दे सकता। ऐसे में अगर बैंक MCLR घटाता है तो लोन की दरें अपने आप कम होंगी। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा।

HDFC Bank ने घटाया MCLR

HDFC Bank ने 2 साल के पीरियड को छोड़कर सभी पर MCLR में 0.05 फीसदी घटा दिया है। MCLR घटने से होम, कार और पर्सनल लोन की EMI कम होती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हाल में ही रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है। ये नई दरें आज 7 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं।

HDFC Bank MCLR - अगस्त 2025 पीरियड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें