Get App

HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! बढ़ाया MCLR, बढ़ जाएगी होम लोन EMI

HDFC MCLR: आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट घटा दिया है। आरबीआई (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि रेपो रेट 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी किया जा रहा है। ऐसा एक्सपर्ट काफी समय से उम्मीद कर रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि RBI के इंटरेस्ट घटाने से बैंक अपने MCLR को घटाएंगे। इसके उलट HDFC Bank ने MCRL को बढ़ा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 4:53 PM
HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! बढ़ाया MCLR, बढ़ जाएगी होम लोन EMI
HDFC Bank ने MCLR बढ़ा दिया है।

HDFC MCLR: आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट घटा दिया है। आरबीआई (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि रेपो रेट 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी किया जा रहा है। ऐसा एक्सपर्ट काफी समय से उम्मीद कर रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि RBI के इंटरेस्ट घटाने से बैंक अपने MCLR को घटाएंगे। इसके उलट HDFC Bank ने MCRL को बढ़ा दिया है। MCLR के आधार पर ही होम, कार और पर्सनल लोन का इंटरेस्ट तय होता है। HDFC ने ओवरनाइट का एमसीएलआर बढ़ा दिया है।

HDFC Bank ने बढ़ाया MCLR

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC के ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR को 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है। ये  MCLR रेट ओवरनाइट पीरियड पर बढ़ाया है। इन सभी पीरियड के रेट पर बैंक ने 0.05 फीसदी रेट कम किया है। बाकि, पीरियड पर MCLR पहले जैसा ही है। HDFC Bank की नई MCLR रेट 7 फरवरी 2025 से लागू हो गई है। यहां जानें MCLR घटने या बढ़ने से आप पर क्या होता है असर?

पीरयड नया MCLR (7 फरवरी 2025) पुराना MCLR
ओवनाइट 9.20% 9.15%
एक महीना 9.20% 9.20%
तीन महीना 9.30% 9.30%
छह महीना 9.40% 9.40%
1 साल 9.40% 9.40%
2 साल 9.45% 9.45%
3 साल 9.45% 9.45%

एचडीएफसी बैंक की नई MCLR दरें - 7 जनवरी 2025 से लागू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें