HDFC Bank: अगर आप HDFC Bank के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। बैंक ने 9 और 10 मई 2025 को अपने सिस्टम के रखरखाव (Scheduled Maintenance) का ऐलान किया है। इस दौरान बैंक की कई प्रमुख सर्विस जैसे कि UPI ट्रांजेक्शन, नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड सर्विस अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। हालांकि बैंक ने यह रखरखाव सुबह के समय किया है ताकि ग्राहकों पर बहुत अधिक असर न पड़े। फिर भी ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बैंकिंग जरूरतें समय से पहले पूरी कर लें।
