HDFC vs ICICI FD Rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में आने वाले HDFC बैंक ने तीन दिन पहले ही अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर एक बार फिर ब्याज बढ़ाया है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति में सख्त रवैया अपनाया हुआ है। देश में लोन पर ब्याज दरें बढ़ रही हैं। बैंकों ने जमा और लोन दोनों पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि HDFC ने एक महीने में दो बार एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बैंक ने 26 अक्टूबर से एफडी पर 0.50 फीसदी ब्याज की बढोतरी की है। यहां आपको देश के 2 बड़े बैंक एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहा हैं कि ग्राहकों को कहां सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।
