Get App

Health Insurance: बेस प्लान के साथ सुपर टॉप-अप जोड़ना है स्मार्ट मूव, कम प्रीमियम में ऐसे पा सकते हैं ज्यादा कवरेज

हेल्थ इंश्योरेंस के मामले में अब ऐसा नहीं है कि एक बार प्लान ले लिया और बस हो गया। जैसे-जैसे वक्त बीतता है, जरूरतें बदलती हैं और प्लान जटिल हो जाता है। सुपर टॉप-अप प्लान एक किफायती और समझदारी भरा तरीका है, जिससे आप बड़ी मेडिकल जरूरतों के लिए खुद को तैयार रख सकते हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 6:00 AM
Health Insurance: बेस प्लान के साथ सुपर टॉप-अप जोड़ना है स्मार्ट मूव, कम प्रीमियम में ऐसे पा सकते हैं ज्यादा कवरेज
आज के वक्त में सिर्फ एक सामान्य हेल्थ पॉलिसी काफी नहीं है।

सुब्रमण्यम ब्रह्मजोसुला

आज के दौर में इलाज का खर्च तेजी से बढ़ रहा है। हॉस्पिटल में एडमिट होने की नौबत, आपकी बचत पर किसी डाके से कम नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य बीमा यानि हेल्थ इंश्योरेंस लेना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो चला है। अब यह केवल परेशानी के दौर में काम आने वाला बैकअप प्लान नहीं रह गया है, बल्कि यह सोच-समझ कर किया गया निवेश है। इस पर भी सही हेल्थ प्लान को चुनना और ज्यादा जरूरी हो गया है।

एक सामान्य हेल्थ पॉलिसी जरूरी खर्चों को कवर करती है। लेकिन जब इलाज बहुत महंगा हो जाए, तो यह पॉलिसी पूरी मदद नहीं कर पाती। इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस के मामले में भी सही प्लानिंग जरूरी है। यह एक सुरक्षा उपाय की तरह काम करता है। अगर आप अपनी बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कुछ एक्स्ट्रा जोड़ लें, जैसे कि सुपर टॉप-अप प्लान, तो कम प्रीमियम में ज्यादा कवरेज पाया जा सकता है। यह आपके और आपके परिवार की सेहत के साथ-साथ आपकी जेब को भी सुरक्षित रखने का समझदारी भरा तरीका है।

सही प्लानिंग मतलब एक उम्दा सुरक्षा कवच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें