Get App

Explainer: घर खरीदने का सबसे सही मौका? अभी क्या RBI और सस्ता करेगा होम लोन

Home Loan: RBI ने दो साल बाद रेपो रेट घटाने का सिलसिला शुरू किया है। इससे होम लोन की ब्याज दर 8% से नीचे आ गई हैं। महंगाई कम होने से रेपो रेट में और कटौती के आसार हैं। ऐसे में क्या यह होम लोन लेकर घर खरीदने का सबसे सही मौका है?

Suneel Kumarअपडेटेड May 25, 2025 पर 11:55 PM
Explainer: घर खरीदने का सबसे सही मौका? अभी  क्या RBI और सस्ता करेगा होम लोन
एक्सपर्ट के मुताबिक, महंगाई कम होने से रेपो रेट में और अधिक कटौती की संभावना बढ़ रही है।

Home Loan Explainer: क्या यह घर खरीदने का सबसे सही मौका है? यह सवाल मौजूदा हालात में काफी अहम हो गया है। क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो साल के अंतराल के बाद नीतिगत ब्याज दर (Repo Rate) में कटौती का सिलसिला शुरू किया है। कई सरकारी बैंक 8% या इससे कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं।

आइए एक्सपर्ट से समझते हैं कि इस वक्त घर खरीदने का फैसला सही रहेगा या नहीं, क्या आगे ब्याज दरों में और कटौती के आसार हैं। साथ ही, यह भी जानेंगे कि फिलहाल कौन-से बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं और सबसे सस्ती दर पर लोन लेने पर कितनी EMI बनेगी।

2 साल बाद शुरू हुआ है रेपो रेट घटने का सिलसिला

RBI ने कोरोना महामारी के बाद मई 2022 से फरवरी 2023 तक रेपो रेट में इजाफा किया। इसे 4% से बढ़ाकर 6.50% कर दिया यानी कुल 2.5% की बढ़ोतरी हुई। उसके बाद रेपो रेट 2 साल तक जस की तस रही। फिर इसमें बदलाव हुआ फरवरी 2025 में, जब केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों में 0.25% की कटौती की। इसके बाद अप्रैल की RBI MPC में भी रेपो रेट में इतनी ही कटौती की गई और अब यह 6% पर आ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें