Get App

सुकन्या समृद्धि योजना में सितंबर तिमाही में कितना मिलेगा ब्याज? जानिए डिटेल्स

वित्त मंत्रालय ने सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग योजनाओं की ब्याज दरों में रिवीजन किया है। सुकन्या योजना में निवेश करने वाले ज्यादातर निवेशक ब्याज बढ़ने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार मंत्रालय ने सुकन्या योजना पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2023 पर 7:10 PM
सुकन्या समृद्धि योजना में सितंबर तिमाही में कितना मिलेगा ब्याज? जानिए डिटेल्स
सुकन्या योजना के लिए 10 साल से कम उम्र की बेटी का खाता खुलवाया जा सकता है।

वित्त मंत्रालय ने सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग योजनाओं की ब्याज दरों में रिवीजन किया है। सुकन्या योजना में निवेश करने वाले ज्यादातर निवेशक ब्याज बढ़ने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार मंत्रालय ने सुकन्या योजना की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। अब सुकन्या योजना पर जून तिमाही में दी गई ब्याज दर इस तिमाही में भी लागू रहने वाली है।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत केंद्र सरकार ने साल 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी। इस योजना में बेटी के नाम से खाता खोलकर 15 साल तक रकम जमा की जा सकती है। सुकन्या योजना के लिए 10 साल से कम उम्र की बेटी का खाता खुलवाया जा सकता है। माता-पिता अपनी बेटी के लिए नजदीकी बैंक या डाकघर में सुकन्या खाता खुलवा सकते हैं।

3 बचत योजनाओं पर सरकार ने बढ़ाई ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें