Get App

Sukanaya Samridhi Yojna: हर रोज 100 रुपये बचा कर बेटी के लिए खड़ा कर सकते हैं 15 लाख का बड़ा फंड- जानें कैसे

अगर आपके घर में छोटी बच्ची है, उसकी पढ़ाई, शादी के लिए लगने वाले पैसों की जरूरत अब आसानी से पूरी हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2021 पर 12:52 PM
Sukanaya Samridhi Yojna: हर रोज 100 रुपये बचा कर बेटी के लिए खड़ा कर सकते हैं 15 लाख का बड़ा फंड- जानें कैसे

Sukanaya Samridhi Yojna: अगर आपके घर में छोटी बच्ची है, उसकी पढ़ाई, शादी के लिए लगने वाले पैसों की जरूरत अब आसानी से पूरी हो सकती है। इसके लिए आपको सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना होगा। 10 साल स कम उम्र की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोला जा सकता है। अपनी बेटी के लिए रोजाना 100 रुपये बचाकर 15 लाख रुपये का बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं, जो उसके बेहतर भविष्य के लिए काम आएगा।

जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है। जिसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लांच किया गया है। छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली योजना है।

कैसे खुलवाएं सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है। करेंट फिस्कल ईयर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये तक सालाना जमा कर सकते हैं। फिलहाल इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में कोई भी शख्स अपनी दो बेटियों के लिए अकाउंट खुलवा सकता है। 21 साल की उम्र में बेटियां इस अकाउंट से पैसा निकाल सकती हैं। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में रकम डबल हो जाएगी।

कहां खुलेगा सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें