Get App

अगर आपके पास भी है इस बैंक का क्रेडिट कार्ड तो हो जाएं सावधान, 20 फरवरी से बदल रहा है नियम

IDFC FIRST Bank: अगर आप IDFC फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बैंक 20 फरवरी 2025 से नए नियम लागू करने जा रहा है, जिसमें स्टेटमेंट डेट, एजुकेशन फीस पेमेंट, फ्यूल चार्ज और लाउंज एक्सेस से जुड़े बदलाव शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2025 पर 9:19 PM
अगर आपके पास भी है इस बैंक का क्रेडिट कार्ड तो हो जाएं सावधान, 20 फरवरी से बदल रहा है नियम
IDFC फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड पर नए नियम 20 फरवरी 2025 से लागू होंगे

IDFC FIRST Bank: अगर आप भी देश के प्राइवेट बैंक IDFC फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। IDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। नए नियम 20 फरवरी 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों में स्टेटमेंट डेट, एजुकेशन फीस पेमेंट, फ्यूल चार्ज, ब्याज दर, लाउंज एक्सेस और अलग-अलग कार्ड की फीस शामिल हैं।

ऐसे में अगर आप इस बैंक के ग्राहक हैं, तो इन नए नियमों को जानना आपके लिए जरूरी है।

स्टेटमेंट डेट में बदलाव

FIRST Millennia, FIRST Wealth और FIRST SWYP क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अब हर महीने की 20 तारीख को स्टेटमेंट डेट जनरेट होगा। हालांकि, पेमेंट की अंतिम तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह स्टेटमेंट डेट जारी होने के 15 दिन बाद ही रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें