Get App

ITR Filing 2025: कब मिलेगा Form 16, इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग कब होगी शुरू?

ITR फाइलिंग 2025 जल्द शुरू होगी। सैलरीड टैक्सपेयर्स को 15 जून तक Form 16 मिलेगा। ITR की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है। जल्दी फाइल करने पर रिफंड 7-20 दिन में मिल सकता है। डॉक्युमेंट्स तैयार रखें और डिटेल्स सही जांचें।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 28, 2025 पर 3:04 PM
ITR Filing 2025: कब मिलेगा Form 16, इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग कब होगी शुरू?
सैलरीड क्लास को ITR फाइलिंग के लिए Form 16 मिलने का इंतजार करना होगा।

 

ITR Filing 2025: देश के लाखों टैक्सपेयर्स असेसमेंट ईयर 2025-26 की शुरुआत के साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जल्द ही अपडेटेड ITR फॉर्म्स जारी करेगा। इससे ई-फाइलिंग प्रोसेस औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। हालांकि, सैलरीड क्लास को ITR फाइलिंग के लिए Form 16 मिलने का इंतजार करना होगा।

ITR फाइलिंग 2025 कब शुरू होगी?

ITR फाइलिंग की शुरुआत जल्द हो सकती है, जैसे ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) जरूरी फॉर्म्स रिलीज करेगा। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 (AY 2025-26) के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह के ITR फॉर्म्स जल्द उपलब्ध हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें