इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आईटीआर फाइलिंग में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा रहा है। उसकी कोशिश इस प्रोसेस को आसान बनाने की है। इससे आईटीआर फाइल करना अब पहले से काफी आसान हो गया है। कई लोग खुद अपना रिटर्न फाइल कर रहे हैं। कुछ लोग इसलिए खुद फाइल नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर रिटर्न फाइल करने में गलती हुई तो इनकम टैक्स का नोटिस आ जाएगा। सवाल है कि क्या आपको रिटर्न खुद फाइल करना चाहिए? मनीकंट्रोल ने इस सवाल का जवाब टैक्स एक्सपर्ट से जानने की कोशिश की।
