SBI ग्राहकों के लिए राहत, नहीं बढा MCLR, जानिये होम लोन पर क्या पड़ेगा असर?

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हर महीने अपना MCLR रिवाइज करता है। इस बार बैंक ने MCLR में कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Nov 17, 2025 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
SBI: देश के सबसे बड़े सरकार बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के लिए अपडेट है।

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हर महीने अपना MCLR रिवाइज करता है। इस बार बैंक ने MCLR में कोई बदलाव नहीं किया है। न ही MCLR बढ़ाया है और न ही घटाया है। यानी, आपकी EMI बढ़ने नहीं वाली है। MCLR की दरें आपकी होम और कार लोन की दरों से जुड़ी होती है। इनके बढ़ने और घटने का असर होम लोन ईएमआई पर कुछ समय के बाद नजर आता है। ये दरें  15 नवंबर 2025 से लागू हो चुकी हैं।

SBI MCLR  दरें

ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR अब 7.90% है। एक महीने का एमसीएलआर 7.90, तीन महीने का 8.30, 6 महीना 8.65, एक साल 8.75, 2 साल 8.80 और  तीन साल का 8.85 फीसदी पर ही है।

टाइम पीरियड नया MCLR - 15 नवंबर 2025 पुराना MCLR - 15 अक्टूबर 2025
ओवरनाइट 7.90 7.90
एक महीना 7.90 7.90
तीन महीना 8.30 8.30
6 महीना 8.65 8.65
1 साल 8.75 8.75
2 साल 8.80 8.80
3 साल 8.85 8.85


 

SBI होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने होम लोन पर कुल लोन अमाउंट का 0.35% प्रोसेसिंग चार्ज लेता है। इसके साथ GST अलग से जुड़ता है। बैंक ने इसके लिए एक लिमिट भी तय की है। यानी प्रोसेसिंग फीस कम से कम 2,000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 10,000 रुपये ही लगेगी, इससे ऊपर नहीं जाएगी। यह फीस लोन के आवेदन को प्रोसेस करने, डाक्यूमेंट चेक करने और वेरिफिकेशन जैसे प्रोसेस के लिए ली जाती है।

CIBIL स्कोर क्या होता है?

CIBIL या कोई भी क्रेडिट एजेंसी आपके पिछले लोन, क्रेडिट कार्ड उपयोग और रीपेमेंट हिस्ट्री के आधार पर एक क्रेडिट स्कोर बनाती है। यह स्कोर यह बताता है कि आप कितने भरोसेमंद उधार लेने वाले हैं। स्कोर जितना अच्छा होगा, बैंक उतनी ही कम ब्याज दर पर लोन देने को तैयार होता है। CIBIL के अलावा Experian, Equifax और Highmark भी RBI की मान्यता प्राप्त एजेंसियां हैं जो आपका क्रेडिट स्कोर जारी करती हैं।

SBI बंद कर देगा अपनी mCASH सर्विस, ग्राहकों को नहीं मिलेगी 30 नवंबर से ये सर्विस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।