Get App

India Post म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों को घर जाकर देगा KYC सर्विस, गांवों मे रहने वाले निवेशकों को होगा फायदा

India Post: अब म्यूचुअल फंड में निवेश करना और भी आसान हो गया है। डाक विभाग (India Post) ने निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के साथ मिलकर घर-घर जाकर KYC (Know Your Customer) वेरीफिकेशन की सुविधा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य 'जन निवेश' अभियान के तहत ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में म्यूचुअल फंड की पहुंच बढ़ाना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 11:58 AM
India Post म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों को घर जाकर देगा KYC सर्विस, गांवों मे रहने वाले निवेशकों को होगा फायदा
India Post: अब म्यूचुअल फंड में निवेश करना और भी आसान हो गया है।

India Post: अब म्यूचुअल फंड में निवेश करना और भी आसान हो गया है। डाक विभाग (India Post) ने निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के साथ मिलकर घर-घर जाकर KYC (Know Your Customer) वेरीफिकेशन की सुविधा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य 'जन निवेश' अभियान के तहत ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में म्यूचुअल फंड की पहुंच बढ़ाना है। यह कदम ग्रामीण निवेशकों को सशक्त बनाने और निवेश को आसान व सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है।

KYC क्यों जरूरी है?

म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले KYC कराना अनिवार्य होता है। एक बार किसी एक फंड हाउस के साथ KYC हो जाने पर, वह सभी अन्य एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) के लिए मान्य हो जाता है।

डोरस्टेप KYC से क्या फायदे होंगे?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें