Get App

इंडियन ओवरसीज बैंक ने लॉन्च किया ऑनलाइन डेथ क्लेम पोर्टल, 15 दिन में होगा क्लेम पास

Indian Overseas Bank: सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने ग्राहकों के परिवारों के लिए बड़ी सर्विस शुरू की है। बैंक ने ऑनलाइन डेथ क्लेम सेटलमेंट पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए अब मृत ग्राहक के खाते से जुड़ा क्लेम घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकेगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 5:41 PM
इंडियन ओवरसीज बैंक ने लॉन्च किया ऑनलाइन डेथ क्लेम पोर्टल, 15 दिन में होगा क्लेम पास
Indian Overseas Bank: सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने ग्राहकों के परिवारों के लिए बड़ी सर्विस शुरू की है।

Indian Overseas Bank: सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने ग्राहकों के परिवारों के लिए बड़ी सर्विस शुरू की है। बैंक ने ऑनलाइन डेथ क्लेम सेटलमेंट पोर्टल लॉन्च किया है। इसके जरिए अब मृत ग्राहक के खाते से जुड़ा क्लेम घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकेगा।

यह पोर्टल एक सेफ डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यहां दावेदार अपने और मृत ग्राहक की जानकारी भर सकते हैं। जरूरी दस्तावेज भी सीधे अपलोड किए जा सकते हैं। इससे बैंक शाखा के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पोर्टल में रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम भी दिया गया है। इससे परिवार के लोग अपने एप्लिकेशन के स्टेटस को हर समय देख सकेंगे।

बैंक ने बताया कि 15 लाख रुपये तक के क्लेम के लिए प्रक्रिया और आसान की गई है। इस लिमिट तक किसी तीसरे पक्ष की गारंटी (surety) की जरूरत नहीं होगी। बैंक ने दावा किया है कि क्लेम का निपटान 15 दिन के भीतर किया जाएगा।

IOB ने साथ ही अपनी नई कॉरपोरेट वेबसाइट भी लॉन्च की है। यह वेबसाइट आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसका मकसद ग्राहकों को आसान और बेहतर ऑनलाइन अनुभव देना है। बैंक का कहना है कि यह कदम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का हिस्सा है। इसका मकसद समय में परिवारों का बोझ कम करना और प्रोसेस को आसान बनाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें