अब श्रीलंका घूमने जाने वाले भारतीय टूरिस्टों के लिए खर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। वहां अब ज्यादा होटल, दुकानें और रेस्टोरेंट UPI पेमेंट स्वीकार करने लगे हैं, जिससे यात्रियों को कैश या विदेशी करेंसी पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। यही वजह है कि श्रीलंका में UPI का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है, ताकि भारतीय टूरिस्टों को अपने देश जैसा ही पेमेंट अनुभव मिल सके।
