Life Insurance Policy : 100 साल की उम्र तक मिलता रहेगा पैसा, इस पॉलिसी से पूरी होगी फैमिली की हर आर्थिक जरूरत

एजियस लाइफ इंश्योरेंस ने एक नए प्लॉन को लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह एक एश्योर्ड इनकम प्लान, एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, सेविंग प्लान है

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 2:30 PM
Story continues below Advertisement
यह प्लान एक व्यक्ति और उसकी फैमिली को नियमित रूप से आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से गारंटीड सालाना इनकम की पेशकश करेगा

Ageas Federal Life Insurance Policy : निजी क्षेत्र की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी एजियस लाइफ इंश्योरेंस ने एक नए प्लॉन को लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह एक एश्योर्ड इनकम प्लान, एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, सेविंग प्लान है। इसे पॉलिसीहोल्डर की दुखद मृत्यु के बाद बिना आर्थिक चिंताओं के उसकी फैमिली का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

होगी गारंटीड सालाना इनकम

यह प्लान एक व्यक्ति और उसकी फैमिली को नियमित रूप से आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से गारंटीड सालाना इनकम की पेशकश करेगा।


यह प्लान गारंटीड फाइनेंशियल पेआउट्स की पेशकश करता है, जिससे बच्चों के भविष्य, एक अच्छा बिजनेस शुरू करने, सुविधाजनक रिटायरमेंट की योजना बनाने के लिए तैयार करने सहित जीवन के विभिन्न पड़ाव के लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलती है।

लोन का गारंटर बनने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बढ़ जाएगी मुसीबत

प्लान में हैं ये तीन ऑप्शन

इस प्लान में तीन ऑप्शन- शॉर्ट टर्म इनकम, लॉन्ग टर्म इनकम और लाइफलॉन्ग इनकम की पेशकश की जाती है।

इस प्लान में शॉर्ट टर्म इनकम ऑप्शन के मामले में 10 साल की निश्चित अवधि के लिए गारंटीड रेगुलर इनकम (Guaranteed Regular Income) के रूप में सरवाइवल बेनिफिट भी मिलेगा। साथ ही लॉन्ग टर्म इनकम ऑप्शन में 25 या 30 साल के ऑप्शन भी हैं। हालांकि, यह आपके द्वारा चुने गए प्रीमियम पेमेंट टर्म पर निर्भर करते हैं। लाइफ लॉन्ग ऑप्शन के लिए सरवाइवल बेनिफिट का भुगतान 100  साल की उम्र तक किया जाता है।

Online Games में जीती रकम पर नहीं चुकाया टैक्स तो लगेगी पेनाल्टी, CBDT ने विनर्स से की यह अपील

पॉलिसीहोल्डर्स की मृत्यु पर मिलेगा डेथ बेनिफिट

प्लान के इन सभी तीनों ऑप्शन में एक मुश्त बेनिफिट यानी गारंटीड मैच्योरिटी बूस्टर का पेमेंट इनकम पेआउट पीरियड के अंत में किया जाता है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, पॉलिसीहोल्डर्स की दुखद मृत्यु की स्थिति में, नॉमिनी को एकमुश्त भुगतान के रूप में डेथ बेनिफिट दे दिया जाएगा।

इस एश्योर्ड इनकम प्लान के लॉन्च के मौके पर Ageas Federal Life Insurance के सीएमओ और हेड (प्रोडक्ट्स) कार्तिक रमन ने कहा, मौजूदा आर्थिक परिदृश्य में लोग स्थायी इनकम वाले गारंटीड प्रोडक्ट्स की पेशकश कर रहे हैं, जिन पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर न हो।

Ageas Federal Life Insurance एक मल्टीनेशनल इंश्योरेंस कंपनी Ageas और भारत की अग्रणी प्राइवेट बैंक फेडरल बैंक और आईडीबीआई बैंक का ज्वाइंट वेंचर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।