Get App

LIC का सबसे कम मिस-सेलिंग की शिकायतों का दावा है कितना विश्वसनीय?

LIC के खिलाफ अप्रैल-सितंबर, 2021 में प्रति 10,000 पॉलिसीज पर 2.4 मिस सेलिंग की शिकायतें मिली थीं। वर्षों से, ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जहां लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स बिना सोचे-समझे, गलत तरीके से सीधे-सादे पॉलिसीहोल्डर्स को ऐसे प्रोडक्ट्स बेचते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 15, 2022 पर 2:51 PM
LIC का सबसे कम मिस-सेलिंग की शिकायतों का दावा है कितना विश्वसनीय?
LIC के कोर प्रोडक्ट्स- पारंपरिक इंडोमेंट प्लांस (endowment plans) की अस्पष्ट चार्ज स्ट्रक्चर और ऊंची सरेंडर कॉस्ट की अक्सर आलोचना होती रही है

LIC : फाइनेंशियल प्लानर्स (financial planners) वर्षों से ऊंचे कमीशन, चार्जेस और एग्जिट से जुड़ी बाधाओं के चलते लाइफ इंश्योरेंस-कम-इनवेस्टमेंट पॉलिसीज को खरीदने के खिलाफ रिटेल इनवेस्टर्स को आगाह करते रहे हैं।

सरकार के स्वामित्व वाली लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) के कोर प्रोडक्ट्स- पारंपरिक इंडोमेंट प्लांस (endowment plans) की अस्पष्ट चार्ज स्ट्रक्चर और ऊंची सरेंडर कॉस्ट की अक्सर आलोचना होती रही है। वर्षों से, ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जहां लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स बिना सोचे-समझे, गलत तरीके से सीधे-सादे पॉलिसीहोल्डर्स को ऐसे प्रोडक्ट्स बेचते रहे हैं।

LIC, SBI Life के खिलाफ सबसे ज्यादा मिस-सेलिंग की शिकायतें

LIC के ड्राफ्ट पेपर में दिए गए पॉलिसीहोल्डर्स की शिकायतों से जुड़ा डाटा बताता है कि इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ उद्योग में सबसे कम मिस-सेलिंग की शिकायतें मिली हैं। LIC के खिलाफ अप्रैल-सितंबर, 2021 में प्रति 10,000 पॉलिसीज पर 2.4 मिस सेलिंग की शिकायतें मिली थीं, जबकि एसबीआई लाइफ (SBI Life) के खिलाफ 7.6 शिकायतें मिलीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें