Get App

जीवन की असुरक्षा को दूर करे इंश्योरेंस

जीवन में बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए इंश्योरेंस कराना बहुत जरूरी होता जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2013 पर 12:34 PM
जीवन की असुरक्षा को दूर करे इंश्योरेंस

जीवन में बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए इंश्योरेंस कराना बहुत जरूरी होता जा रहा है। भारत में अभी भी इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति जागरुकता बहुत कम है लेकिन धीरे धीरे इसके प्रति लोगों में जानने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। आज इंश्योरेंस से जुड़े सवाल के जवाब देंगे माईइंश्योरेंसक्लब डॉटकॉम के को फाउंडर और वाइस प्रेसिंडेंट मनोज असवानी।

सवालः मैक्स लाइफ फ्लेक्सी फॉर्च्यून पॉलिसी में निवेश किया है। पॉलिसी दिसंबर 2012 में ली, एक प्रीमियम दिया है। बैलेंस फंड्स में एलोकेशन, सालाना प्रीमियम 25,000 रुपये है और लाइफ कवर 2.5 लाख रुपये है। 5 साल बाद कोई सरेंडर चार्ज नहीं हैं। मैक्स लाइफ फ्लेक्सी फॉर्च्यून में बना रहूं या कोई बेहतर पॉलिसी लेने की सलाह है? मेरे पास एलआईसी जीवन आनंद भी है, सालाना प्रीमियम 32,000 रुपये है, इसमें क्या करना चाहिए?

मनोज असवानीः रिटर्न मालूम करने के लिए पॉलिसी के कागज देखें। मैक्स लाइफ फ्लेक्सी इंश्योरेंस पॉलिसी एक यूलिप है जिसका प्रीमियम बाजार में लगेगा। आप इसमें 5 साल पूरे होने से पहले पैसे नहीं निकाल सकते हैं। यूलिप लंबे वक्त के लिए अच्छे होते हैं और यूलिप में ज्यादातर चार्ज शुरुआती सालों में लगते हैं इसलिए रिटर्न कम दिखता है। आपको इस पॉलिसी में बने रहने की सलाह है लेकिन इसकी फंड वैल्यू पर नजर रखें। इसके अलावा आप एलआईसी जीवन आनंद में बने रहें।

सवालः अपने और पत्नी के लिए एक हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहता हूं जिसमें आजीवन कवर हो और सभी सामान्य और गंभीर बीमारियां कवर हों। हम दोनों की उम्र 32 साल है, कवर कितना होना चाहिए और प्रीमियम कितना पड़ेगा? मेरे माता-पिता 60 साल से ऊपर हैं, मां को डायबिटीज और बीपी की शिकायत है। पिता को 7 साल पहले लकवा मार गया था लेकिन अब वो 95 फीसदी रिकवर हो चुके हैं। मुझे कौनसा हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहिए?

मनोज असवानीः सभी हेल्थ इंश्योरेंस में अब आजीवन रिन्युअल की सुविधा मिलती है। हालांकि हॉस्पिटलाइजेशन होने पर ही हेल्थ कवर मिलता है। बिना हॉस्पिटलाइजेशन कोई खर्च कवर नहीं होता है। अपने और पत्नी के लिए 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर लें। आप अपने मां और पिता के लिए अलग-अलग हेल्थ कवर लें तो बेहतर होगा। आप अपोलो म्युनिख, मैक्स बूपा या स्टार हेल्थ से पॉलिसी ले सकते हैं।

सवालः पूरे परिवार का हेल्थ कवर चाहिए। परिवार में पत्नी और 1.5 साल की एक बेटी है। कंपनी की तरफ से 2.5 लाख रुपये का ग्रुप हेल्थ कवर है। मुझे हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है। किस कंपनी से हेल्थ कवर लूं?
 
मनोज असवानीः पत्नी और बेटी के लिए एक पॉलिसी लें और अपने लिए एक पॉलिसी लें। आप अपने लिए मैक्स बूपा हार्टबीट, रेलिगेयर केयर, अपोलो म्युनिख ईजी हेल्थ में से कोई हेल्थ कवर चुन सकते हैं। वहीं पत्नी और बेटी के लिए स्टार हेल्थ फैमिली ऑप्टिमा, ओरिएंटल इंश्योरेंस मेडिक्लेम, अपोलो म्युनिख ईजी हेल्थ फैमिली फ्लोटर में से कोई हैल्थ पॉलिसी ले सकते हैं। हेल्थ कवर लेते वक्त स्वास्थ्य से जुड़ी कोई जानकारी छुपाएं नहीं क्योंकि जानकारी छुपाने पर क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।

सवालः मेरा और पत्नी का हेल्थ कवर है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस से 5 लाख रुपये का फैमिली फ्लोटर लिया है जिसका सालाना प्रीमियम 8700 रुपये है क्या इससे कोई बेहतर पॉलिसी है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें